फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के बाहर से बाईपास बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की मुख्य सड़क को स्टेट हाईवे घोषित करने की संभावना को देखते हुए व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने सिनेमा रोड राबर्ट्सगंज में धरना प्रदर्शन कर शहर के बाहर से बाईपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी विजय कानोडिया, मानवाधिकार जिला प्रभारी विजय कुमार केशरी व शशि सिंगला ने कहा कि किसी भी कीमत पर नगर की रोड को स्टेट हाईवे नहीं बनने दिया जाएगा। मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी ने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर की घनी आबादी वाले धर्मशाला, मेन चौक, महिला थाना बाजार की रोड को स्थानीय प्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर पीडब्लूडी से स्टेट हाईवे घोषित करना और इस रोड पर मध्य सड़क से 60-60 फीट स्टेट हाईवे का मानक बनाना जनविरोधी है। इस योजना से पूरा नगर बर्बाद हो जाएगा और सैकड़ों लोग बेघर होंगे। वक्ताओं ने कहा कि नगर के बाहर बाईपास नहीं बनाया गया तो बाजार को बंद करके आंदोलन किया जाएगा। विनोद केडिया, पंकज केडिया, उमेश सोनी, प्रिंस जैन, राम सिंह, दिलीप केशरी, तपन, प्रेम, संगीता देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें