फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी हिंदुआरी के बहुअरा गांव के पुरानी बस्ती में रविवार की सुबह बीमारी से तंग आकर सोनू (25) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बहुअरा के पुरानी बस्ती निवासी सोनू पुत्र मजहर अपने मकान के एक कमरे को अंदर से बंद कर बड़ेर से रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। काफी देर तक सोनू ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शंका हुई। दरवाजा खोलकर अंदर गए तो वहां का नजारा देख हक्का बक्का रह गए। परिजनों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर हिंदुआरी चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता मजहर ने तहरीर देकर अवगत कराया है उनके बेटे सोनू की तबीयत खराब चल रही थी। इससे परेशान होकर ही उसने आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें