फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण में बरती जा रही लापरवाही पर कार्य बंदी का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन निर्माण में बरती जा रही लापरवाही पर शनिवार को स्थानीय नागरिकों द्वारा काम बंदी का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता आशीष मिश्रा ने कहा कि 186 करोड़ की लागत से बन रही सड़क पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

संविदा कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से निम्न गुणवत्ता का मैटेरियल व कार्य किया जा रहा है जिससे सड़क का भविष्य बनने से पहले ही गर्त में चला गया है। कचड़ा व राख डालकर बनायी जा रही सड़क में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नियमों को दरकिनार कर कार्य कराया जा रहा है जिससे आम जनमानस में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को स्थानीय नागरिक सड़क का कार्य करा रही संविदा कंपनी गावर कंस्ट्रक्शन का काम बंद कर अधिकारियों का ध्यान इस भ्रष्टाचार की तरफ आकृष्ट करायेंगे। इसके बाद भी यदि कार्रवाई नहीं होती है तो सड़क की निम्न गुणवत्ता को लेकर आंदोलन व कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें