फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों का झुण्ड पहुंचा मध्य प्रदेश के गोभा, मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। छत्तीसगढ़ के छापर गांव में बृहस्पतिवार को किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद हाथियों का झुंड मध्यप्रदेश के गोभा ग्राम पंचायत के मड़वा टोला पहुंच गया। हाथियों ने बृहस्पतिवार की रात चार लोगों का घर गिरा दिया जबकि एक व्यक्ति की फसल को नुकसान पहुंचाया। इससे क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नही ले रहा है। हाथियों के उत्पात से सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में हाथियों के चहल कदमी से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार की रात हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ के छापर गांव पहुंच कर एक दर्जन किसानों की फसल नुकसान पहुंचाने के बाद जंगलों के रास्ते से मध्यप्रदेश के गोभा ग्राम पंचायत के मड़वाटोला पहुंच गया। मड़वाटोला में ग्रामीणों के घरों तथा फसलों को काफी क्षति पहुंचाया । चार दिन पहले भी इसी टोले में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया था। वृहस्पतिवार की रात सुखलाल बैगा ,शंकर बैगा, फुलशाह, ख्याली सिंह का मकान गिराया और वही अमृत सिंह गोड़ का फसल भी नुकसान किया। सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। एक वर्ष पहले भी हाथियों ने ग्रामीणों की फसलों को क्षति पहुंचाया था लेकिन विभाग की तरफ से मुआवजा नहीं मिला। इस संबंध में वन दरोगा रमजान खान का कहना है कि एमपी के सीमावर्ती गांव गोभा में हाथियों की झुंड है। वन विभाग की टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें