फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंदुर में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, एक और मासूम ने तोड़ा दम

विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक के मकरा गांव में अज्ञात बीमारी से मृत सूरजमन (फाइल फोटो) - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सेंदुर (मकरा) ग्राम पंचायत में लगातार हो रही मौतों के बाद सरकारी कवायद के बीच मंगलवार को एक और मासूम ने दम तोड़ दिया। मौतों का क्रम न रुकने पर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उधर, इस मामले में स्वास्थ्य महकमे की उदासीनता पर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। सपा नेता अंकुश दुबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पूरे मामले की विस्तृत जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सेंदुर मकरा ग्राम पंचायत के लभरी निवासी देव प्रकाश का पुत्र सूरजमन (6) कुछ दिनों से बीमार था। उसे दवा दी गई थी। उपचार के दौरान ही मंगलवार को उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य महकमे की ओर से मंगलवार को भी गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई और दवा का वितरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेम सिंह ने भी गांव पहुंचकर लोगों से बातचीत की। स्वास्थ्य शिविर का भी हाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं डीएम के निर्देश पर एसडीएम रमेश कुमार, बीडीओ शिवनारायण सिंह, एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा में गांव का दौरा किया। इस दौरान पंचायत विभाग की ओर से गांव के झाड़ियों की साफ सफाई की गई और दवा का छिड़काव कराया गया। टीम ने ग्रामीणों को साफ सफाई से रहने की सलाह दी। इस दौरान म्योरपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य, सफाई व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
जांच में फिर मिले मलेरिया के नए रोगी
म्योरपुर। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और रेनूसागर पावर प्लांट में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। अगरियाडीह, केवट बस्ती, पाल बस्ती और मड़ैया टोला में 57 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से दो में मलेरिया पीवी की पुष्टि हुई। टायफॉइड के भी मरीज पाए गए। इसी तरह रेनुसागर अस्पताल की टीम की ओर से पंचायत भवन पाटी और असनहर के मरीजों के 12 सैंपल लिए गए। इसमें चार मलेरिया पॉजिटिव मिले। एंटी लार्वा के छिड़काव और फॉगिंग के लिए पंचायत विभाग की टीम के साथ रेनुसागर पावर प्लांट और नगर पंचायत रेणुकूट और पिपरी से भी सहयोग लिया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि विभिन्न टीमों की ओर से अगरिया टोला, बिजुलझरिया, अगरिया टोला कुंवारी, मड़ईया टोला, मकरा में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

मकरा में दूषित पेयजल की समस्या के समाधान के लिए एक बड़ा आरओ प्लांट लगाने की डीएम ने संस्तुति दी है। हालात पर नियंत्रण के लिए कई अन्य जरूरी उपाय अपनाए जा रहे हैं। गांव में कैंप कर दवा वितरण व उपचार किया जा रहा है। दवा का नियमित छिड़काव भी जारी है। - रमेश कुमार, एसडीएम दुद्धी।

म्योरपुर ब्लॉक के मकरा गांव में मलेरिया से मौत के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें