फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंधरौल बांध पर पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर बरकोनिया गांव स्थित धंधरौल बांध पर सोमवार को पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के राबर्ट्सगंज नगर पालिका अंतर्गत ब्रह्मनगर निवासी रामानुज पांडेय (28) पुत्र बनारसी पांडेय अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए धंधरौध बांध गया था। बांध पर सेल्फी लेने के दौरान रामानुज बंधे में गिर गया और गहरे पानी में समा गया। साथियों ने रामानुज के घर पहुंच कर परिजनों को बंधे में डूबने की जानकारी दी। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अरविंद गुप्ता पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। रात करीब आठ बजे पुलिस शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। बेटे के शव के पास बिलख रहे पिता बनारसी पांडेय का कहना है कि उनके बेटे की मौत संदिग्ध लग रही है। इसकी जांच होने पर ही मौत का सही पता चल सकेगा। थाना प्रभारी अरविंद गुप्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का सही पता चलेगा। कहा कि मृतक के साथ गए उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें