पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी होते ही चोपन इंस्पेक्टर केके सिंह व डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर मय फोर्स पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सपा नेता आमिल बेग निवासी डाला चढाई, रवींद्र जायसवाल, नगीना उर्फ लड्डू, शुभम मोदनवाल, पप्पू, वकील यादव, सोनू अग्रहरि, मिट्ट अग्रहरि, दीपक पासवान, संजीव उर्फ पिंकू पासवान, ओंकार निवासी तेलगुड़वा के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
उधर, घटना की जानकारी होते ही सदर विधायक भूपेश चौबे ने देर रात्रि घायलों के घर जा कर उनका हाल जाना। चोपन थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि आरोपी आमिल बेग, नगीना ऊर्फ लड्डू, शुभम मोदनवाल, वकील यादव, पप्पू अग्रहरि को चोपन बैरियर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
भाजपा की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने गाजीपुर के गहमर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 10 मार्च को मतगणना के बाद गांव के दो लोगों ने गहमर रेलवे स्टेशन के पास स्थित उनके आवास पर तमंचे से फायरिंग की और पटाखे से घर जलाने की कोशिश भी की। इस संबंध में सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि पूर्व विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद