फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जीत का जश्न मना रहे भाजपा समर्थकों पर जानलेवा हमला, सपा नेता समेत 11 पर मुकदमा

Fri, 11 Mar 2022 06:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के  तेलगुड़वा चौराहे पर विधायक की जीत की खुशी में कुछ लोग अपनी दुकान के सामने गाना बजाकर जश्न मना रहे थे। इसी बीच सपा नेता सहित कई लोग पहुंचे और हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में तेलगुड़वा चौराहे पर बृहस्पतिवार रात सदर विधायक भूपेश चौबे की जीत का जश्न मना रहे समर्थकों पर सपाइयों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पिटाई से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने सपा नेता आमिल बेग समेत 11 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के टोला तेलगुड़वा निवासी धीरेंद्र ने तहरीर में बताया कि विधायक की जीत की खुशी में कुछ लोग रात करीब आठ बजे तेलगुड़वा चौराहे पर अपनी दुकान के सामने गाना बजाकर जश्न मना रहे थे।

तभी सपा नेता सहित कई लोग एकत्र हो गए और जश्न मना रहे लोगों पर लाठी-डंडे, पत्थर, शीशे की बोतलों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे और वीरेंद्र पासवान (39),  मन्नू (28), उमाशंकर पासवान ऊर्फ भोला (65), जितेंद्र कुमार (36) तथा  गौतम अग्रहरि (23) को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी होते ही चोपन इंस्पेक्टर केके सिंह व डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर मय फोर्स पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सपा नेता आमिल बेग निवासी डाला चढाई, रवींद्र जायसवाल, नगीना उर्फ लड्डू, शुभम मोदनवाल, पप्पू, वकील यादव, सोनू अग्रहरि, मिट्ट अग्रहरि, दीपक पासवान, संजीव उर्फ पिंकू पासवान, ओंकार निवासी तेलगुड़वा के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

उधर, घटना की जानकारी होते ही सदर विधायक भूपेश चौबे ने देर रात्रि घायलों के घर जा कर उनका हाल जाना। चोपन थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि आरोपी आमिल बेग, नगीना ऊर्फ लड्डू, शुभम मोदनवाल, वकील यादव, पप्पू अग्रहरि को चोपन बैरियर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर में पूर्व विधायक के आवास के बाहर फायरिंग

भाजपा की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने गाजीपुर के गहमर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 10 मार्च को मतगणना के बाद गांव के दो लोगों ने गहमर रेलवे स्टेशन के पास स्थित उनके आवास पर तमंचे से फायरिंग की और पटाखे से घर जलाने की कोशिश भी की। इस संबंध में सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि पूर्व विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें