फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर । थाना क्षेत्र के जरहा गांव में एक युवक ने बुधवार की रात पेड़ के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

ईश्वर कुमार (19) निवासी जरहा गांव के टोला लहबरवा बुधवार की रात खाना खाकर सो गया था। रात में कब वह बाहर निकाला, परिजनों को पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो वह बिस्तर पर नहीं मिला। बाहर जाकर देखा तो घर से थोड़ी दूरी पर सीधा के पेड़ से साड़ी के सहारे उसका शव पेड़ से लटकता दिखा। सूचना पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई कर अंत्य परीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया। परिजनों को समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा कदम उसने क्यों उठाया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात प्रतीत हो रही है। किन कारणों से ऐसा कदम उठाया पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद स्पष्ट होगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।

10वीं की छात्रा का पेड़ से लटकता मिला शव
बभनी। थाना क्षेत्र के बरवें गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर से कुछ दूर कक्षा 10 की छात्रा का शव इमली के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

शकुंती (15) पुत्री रमाशंकर गोंड निवासी बरवें का शव वृहस्पतिवार को घर से कुछ दूर इमली के पेड़ से लटकता मिला। शव को देखते ही माता-पिता और दोनों भाई रोने लगे। परिजनों ने बताया कि बुधवार को शकुंती घर से दोपहर बाद बगैर बताए निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। जब देर शाम तक वह नहीं लौटी तो आसपास खोजबीन की। मगर, उसका पता नहीं चला। रात गुजर गई, लेकिन शकुंती घर नहीं लौटी। बृहस्पतिवार को सुबह जब लोग खेतों पर जा रहे थे तो इमली के पेड़ पर लटकता शव देखा। जब नजदीक जाकर देखा तो वह शकुंती का शव था। शकुंती 10वीं की छात्रा थी। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। चीख-पुकार सुनकर लोग जुट गए। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें