कस्बे के चर्च परिसर में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मकान में पंखे से लटकता मिला। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि दुद्धी के वार्ड नंबर 11 स्थित चर्च परिसर निवासी रवि मसीह (35) अपने मकान में पंखे से लटका हुआ है। जानकारी पर दलबल के साथ कोतवाल राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिवार के लोग पहुंचे। कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। अब तक जांच में पता चला है कि युवक ने खुद पंखे से लटकर जान दी है।