फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: परचून का सामान लदा डीसीएम खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थानांतर्गत मारकुंडी घाटी में रविवार को डीसीएम अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में चला गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। डीसीएम पर लदा किराना का सामान बिखर गया।
विज्ञापन

किराना का सामान लेकर डीसीएम वाराणसी से रेणुकूट जा रहा था। मारकुंडी घाटी उतरते समय तीसरे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान मिर्जापुर के जमालपुर डोहरी निवासी मोहम्मद खलील अली (55) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी शिवम द्विवेदी ने पहुंचकर चोपन थाने को सूचित किया। चोपन थाने के एसआई मेराज खान ने शव को निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिर चालक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद वे पहुंच गए। सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि घाटी में उतरते समय घटना हुई है। चालक के परिवार वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में बादक सवार युवक घायल

घोरावल। कोतवाली क्षेत्र में खरुआंव गांव के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घोरावल सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सिरसाई गांव निवासी विक्रम पटेल एक दोस्त के साथ रॉबर्ट्सगंज गया था। वहां से शनिवार की रात घर सिरसाई लौट रहा था। खरुआंव गांव के पास आगे चल रही दूसरी बाइक से टकराकर वह गिर गया। इसमें विक्रम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके मुंह और पैर में गंभीर चोट आई। उसे सीएचसी घोरावल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें