फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छह घंटे गुल रही बिजली, ब्रॉड बैंड सेवा भी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर के हाइडिल स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र में रविवार को मरम्मत कार्य के चलते नगर की बिजली आपूर्ति छह घंटे बाधित रही। बिना सूचना दिए आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान रहे। इसके चलते बीएसएनएल का ब्राडबैंड सेवा भी प्रभावित रहा। रॉबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र का रविवार को कंट्रोल पैनल और ब्रेकर बदला गया। इसके लिए उपकेंद्र से अलग-अलग समय में अलग-अलग फीडरों की आपूर्ति बाधित रही। हाइडिल के पास बिजली विभाग की तरफ से कराए जा रहे मरम्मत कार्य की वजह से बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा भी प्रभावित रही। बिजली के साथ ही ब्राडबैंड सेवा बाधित होने से उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गैर सरकारी संस्थानों में कामकाज बाधित रहा। विद्युत उपकेंद्र हाइडिल से मेन मार्केट, ब्रह्मनगर फीडर के साथ ही अन्य फीडरों की सप्लाई बाधित रही। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन इं.एके सिंह और एसडीओ रॉबर्ट्सगंज इं.केएस यादव ने बताया कि हाइडिल उपकेंद्र का कंट्रोल पैनल व ब्रेकर बदला जा रहा है। इससे नगर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें