मामला गंभीर होते देख सिपाहियों ने हवा में लाठियां भांज कर लोगों को खदेड़ा। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
निरीक्षण करने जा रहे अधिकारियों ने बदला रास्ता
जाम के दौरान जिले में आए नोडल अफसर मोहम्मद मुस्तफा व अन्य अधिकारी घुरमा गांव में निरीक्षण करने जा रहे थे किंतु उरमौरा गांव में जाम लगने की सूचना पर अधिकारियों ने अपनी गाड़ी घुमा दी और दूसरे रास्ते से घुरमा गांव की ओर गए।