फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी को गांजा देते पकड़ी गई महिला

Sun, 18 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित लाकअप पर शनिवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंदी की पत्नी मुलाकात के दौरान एक पुडिय़ा गांजा देने लगी। पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया और लाकअप से सभी मुलाकात करने वालों को बाहर कर दिया। इसके बाद महिला को सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने महिला के मांफी मांगने पर भविष्य में दुबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक बंदी को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने चार सितंबर को एनडीपीएस एक्ट में चालान किया था। उसे शनिवार को मिर्जापुर जिला कारागार से रिमांड पेशी पर लाया गया था। जब लाकअप से निकाल कर मिर्जापुर जाने के लिए बंदियों को प्रिजन वैन में बैठाया जाने लगा उसी समय बंदी की पत्नी के साथ ही अन्य रिश्तेदार मुलाकात करने पहुंच गए। इस दौरान उसकी पत्नी ने मुलाकात करने के समय गांजा की पुडिय़ा देने लगी।  पुलिस की निगाह उसके उपर पड़ गई और महिला को पकड़ लिया।


इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लाकअप पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने अन्य मुलाकात करने वालों को भी लाकअप भवन के पास से बाहर खदेड़ दिया। इस दौरान लाकअप के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। अंत में महिला पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर महिला को सीजेएम संजय कुमार यादव की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने मांफी मांगे जाने और भविष्य में दुबारा ऐसी हरकत न किए जाने की हिदायत देकर महिला को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें