फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी के शिकार हुए प्लानिंग आफिसर

Thu, 08 Sep 2016 12:03 AM IST
sonbhadra
विज्ञापन
jaharkhurani - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोयला खदानों के विस्तार एवं नए कोल प्रोजेक्टों के खोज में अहम भूमिका निभाने वाली सीएमपीडीआई के सिंगरौली कार्यालय में तैनात प्लानिंग आफिसर एसके गौतम अहरौरा में जहरखुरानी के शिकार हो गए। उनके साथ अहरौरा में यह घटना तब घटी, जब दिल्ली से घर वापस आ रहे थे। उनके पास का सारा सामान लूटने के बाद जहरखुरानों ने बेहोशी की हालत में चकिया ले जाकर फेंक दिया। किसी तरह मामले की जानकारी मिली। तब परिवारीजन चकिया पहुंचकर उन्हें ले आए। एनटीपीसी के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक उन्हें अस्पताल में छुट्टी मिलने में एक सप्ताह का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन


एसके गौतम एक कार्य के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे। इसके बाद घर के लिए वापस हो लिए। परिवार वालों के मुताबिक गत सोमवार को वह साढ़े तीन बजे रामनगर के टेंगरा मोड़ पहुंचे। वहां एक बोलेरो चालक ने उन्हें बीना स्थित आवास तक छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। अहरौरा पहुंचकर उसने बोलेरो रोका। इसके बाद दोनों लोग पास स्थित एक होटल पर जलपान करने चले गए। वहां चालक ने उन्हें एक बिस्किट दिया। इसे खाते हुए वह सुध-बुध खो बैठे। इसके बाद चालक और उसके साथ वहां मौजूद अन्य लोग उनका ब्रीफकेस, बैग सहित सारा सामान, ऊंगली में पहनी हुई सोने की तीन अंगूठी, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड आदि ले लिया और उन्हें चकिया में  फेंक दिया।

चकिया के लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर जब उन्होंने घर का पता और मोबाइल नंबर बताया। तब एक मीडियाकर्मी ने उनके परिवार से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पत्नी आभा परिवारीजनों के साथ बुधवार की सुबह चकिया पहुंची और उन्हें उपचार के लिए शक्तिनगर ले आई। शक्तिनगर में उपचार के दौरान कुछ देर के लिए होश में आने पर एसके गौतम ने भी घटना की पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें