फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ले में तेज बाइक चलाने से रोका तो लाठी-डंडे से दलितों को पीटा 

Thu, 08 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चौना में मंगलवार रात तेज बाइक चला रहे युवक को रोकने से नाराज दबंगों ने दलितों के घरों में घुसकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मारपीट में छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं बचाव में आईं महिलाओं के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि ग्राम चौना में गांव के कुछ दबंग लोग हरिजन बस्ती में दूध निकलवाने के लिए बाइक से आते हैं। इस दौरान बाइक को मोहल्ले में तेज गति से चलाते हैं। 

लोगों ने दबंगों से कई बार बाइक धीमी गति से चलाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। मंगलवार रात करीब सात बजे चमन मोहल्ले में अपने घर के सामने खड़ा था। तभी गांव के दबंग युवक बाइक को लेकर मोहल्ले से तेज गति से जा रहे थे। इसी बीच बाइक चमन से टकरा गई, जिसको लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


इस पर मोहल्ले के लोग और चमन के परिवार वाले भी पहुंच गए। अपने को घिरता देख दबंग पक्ष के युवकों ने परिजनों और दोस्तों को फोन कर मौके पर बुला लिया। 30 से अधिक संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर चमन के घर पहुंच गए। 

आरोप है कि आसपास के घरों में जो भी मिला, उसकी बेरहमी से पिटाई की। वहीं घर में मौजूद महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए। सूचना मिलने पर जारचा पुलिस मौके पर पहुंची। 

तब तक दबंग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर विक्रम, सलेक, नीरज, बिटटू, और नितिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हमले में चमन, दयावती, अजय, रामकुमार और विनोद घायल हो गए। सभी को दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें