फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी के मामले में 11 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (घोरावल/दुद्धी )। जिले में बिजली चोरी को लेकर विद्युत विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। बावजूद चोरी थम नहीं रही है। घोरावल और दुद्धी में विभाग ने 11 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही कई का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन

घोरावल में धनावल गांव में दो व्यक्तियों पर शनिवार को बिजली चोरी के आरोप में केस दर्ज किया गया। जेई विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जांच में बिना बिजली का बिल जमा किए चार लोगों का कनेक्शन एलटी लाइन से जोड़ा हुआ और विद्युत उपयोग करते हुए पाया गया। इनमें घोरावल कस्बा के दो और धनावल के दो लोग शामिल हैं। चोरी में जेई की तहरीर पर घोरावल कस्बा के हरिहवा पोखरा निवासी रामप्रवेश सिंह, रामभजन और धनावल निवासी राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उधर दुद्धी में जेई राजीव वर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात के खिलाफ विद्युत चोरी का केस दर्ज किया है। इनमें फईम, रिजवान, महमूद आलम , रामचरण , मिस्बाउल , दुर्गावती , अशोक श्रीवास्तव पुत्र श्रीलाल श्रीवास्तव सभी निवासी बघाड़ू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें