फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-अभिलेखों में हेराफेरी कर ताल, पोखरे की जमीन पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सदर तहसील के गंभीरवन गांव में भू अभिलेखों में गड़बड़ी कर अपना नाम दर्ज कराने और 419 एकड़ ताल, पोखरे की जमीन पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। जमीन को ग्राम सभा के खाते में दर्ज कर प्रशासन अब कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक सरकारी जमीनों से कब्जे हटाने और भूमाफियाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसके बाद जनपदों में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया। सदर तहसील के गंभीरवन गांव में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) पीके राय की जांच में अभिलेखों में हेराफेरी कर 419 एकड़ ताल, पोखरे की जमीन पर कब्जा होने की बात सामने आई। इस पर कार्रवाई करते हुए एसओसी ने ताल, पोखरे के खाते में दर्ज कब्जेदारों के नामों को निरस्त कर जमीन को ग्राम सभा के खाते में दर्ज कर दिया। अब प्रशासन इस जमीन पर काबिज 250 कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

अभिलेखों में हेराफेरी कर ताल और पोखरे की जमीन अपने नाम कराकर कब्जा कर लिया गया था। जांच के दौरान मामला सामने आया, अब जमीन से इनका नाम निरस्त कर ग्रामसभा के खाते में दर्ज कर दिया गया है। अब कब्जे के आरोपी 250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीके राय, एसओसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें