फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकुंडी घाटी में श्रमिकों से भरा ट्रक पलटा, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में चौथे मोड़ पर सोमवार की शाम श्रमिकों से भरा ट्रक अनियंत्रित हाकर पलट गया। इस पर सवार 46 मजूदरों में चार महिलाओं की मौके पर और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 42 श्रमिक घायल हो गए। पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दस मजदूरों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही डीएम अमित कुमार सिंह समेत अन्य आलाधिकारी अस्पताल पहुंच कर घायलों की मदद में जुट गए।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहा भाईपुर गांव से श्रमिक धान की कटाई कर ट्रक पर सवार होकर अपने-अपने घर जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे मारकुंडी घाटी के चौथे मोड़ पर जैसे ही ट्रक पहुंचा, बेकाबू होकर पलट गया। इससे ट्रक पर बैठे 34 से अधिक श्रमिक धान के बोरा सहित करीब सौ से डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में चले गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस खाई से घायलों को निकालने और उनकी मदद करने में जुट गई।
घटनास्थल पर म्योरपुर थाना क्षेत्र के फरीपान गांव निवासी फूलकुंवर (35), पूजा (30), पतरिहा गांव निवासी कलावती (60) और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। पुलिस नेे एंबुलेंस से म्योरपुर थाना क्षेत्र के सांगोबांध गांव निवासी अनिल (18), फूलकुंवर (40), रविंद्र (18), मनोहर (50), फूलमती (45), सुजांती (8), राम नारायण (20), हरिशंकर (45), समुंद्री (22), कलावती (35), संजय (30), फूलकुंवारी (40), लालो (15), आस्था (30), रिंगिया (40), नेवाली (2), पुनीता (30), रवि (15), कोरंगी गांव निवासी जयकुमार (23), प्रियंका (9), रनिया (24), पतरिहा गांव निवासी निवासी विगन (70), रजमनिया (65), नरेश (35), दिलीप (15), बिहारी (60), अनिल (6), रघुबीर (70), लीलावती (35), रामसिंह (50), सुकुवारी (45), ऊर्मिला (45), फरीपान निवासी कुंती (25), संतोष कुमार (26), महुली गांव निवासी निवासी संजय (35), पिंडारी निवासी हरिशंकर (38), भलुही निवासी शिवव्रत (32), छत्तीसगढ़ के नूरिहापुर निवासी फूलझरिया, (31) रूपलाल (32) समेत अन्य घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में चार श्रमिकों की मौके पर मौत हुई है। दस श्रमिकों को ट्रामा सेंटर भेजा गया गया। बाकी श्रमिकों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें