फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक पर चाकू से हमला, सिर में आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर में सोमवार को प्रधानाध्यापक के साथ दो युवकों ने मारपीट की और उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। प्रधानाचार्य ने मामले की तहरीर शाम को कोतवाली में दिया है। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिला के मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई गांव निवासी श्याम नारायण कुशवाहा (50) पुत्र मुन्नीलाल घोरावल ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़िया में प्रधानाध्यापक हैं। वह अपने परिवार के साथ नगर की पुरानी बस्ती में किराए के मकान में रहते हैं, जहां कई अन्य किराएदार भी रहते हैं। उसी मकान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरना की प्रधानाध्यापिक अनीता भी अपने परिवार के साथ रहती हैं। अनीता के पति कृष्ण कुमार भी मिर्जापुर जिले में अध्यापक हैं।
बताया गया कि अनीता के पुत्र गौरव व शरद रविवार रात्रि में डीजे बजा रहे थे। डीजे बजाने को लेकर उनकी श्याम नारायण कुशवाहा के भतीजे आशीष और पास में ही रहने वाले बबलू पुत्र राजपति से विवाद हो गया, जिस पर गौरव व उसके भाई शरद ने आशीष को पीट दिया। सोमवार को शाम करीब चार बजे गौरव व शरद मिलकर बबलू को पीट रहे थे। इस पर मौके पर पहुंचे श्यामनारायण व आशीष ने जब बीच बचाव किया तो गौरव व शरद उनसे उलझ पड़े। इसी दौरान गौरव ने श्यामनारायण पर चाकू से वार कर दिया, जबकि शरद अपने हांथों से उन्हें मारने लगा। श्यामनारायण ने झुक कर स्वयं को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनके सिर में चाकू के वार से गंभीर चोटें आईं। इस मारपीट में आशीष को भी चोटें आईं। श्याम नारायण को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार हुआ। घटना की जानकारी होते ही बीईओ उदयचंद्र राय, सह समन्वयक संजय मिश्रा, अशोक तिवारी समेत दर्जन भर अध्यापक अस्पताल पहुंच गए। उनकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने घायल हेडमास्टर श्यामनारायण व उनके भतीजे आशीष का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें