सोनभद्र। चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र में मनबढ़ एक युवक ने विवाहिता से छेड़खानी की। इसका विवाहिता के पति ने विरोध किया तो मनबढ़ ने उसकी पिटाई कर दी। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना दो दिन पूर्व की है। बृहस्पतिवार को घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखा है कि बुधवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी के साथ चुर्क बाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में एक युवक ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगा। उसने युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह उसे पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे आरोपी घटना की सूचना किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चना। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।