सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में रविवार की रात रोडवेज बस के परिचालक से एक युवक द्वारा हाथापाई करने पर परिचालक ने युवक को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े आठ बजे राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप एक युवक ने रोडवेज बस को रोक कर उस पर परिचित एक व्यक्ति को बैठाने लगा। इस दौरान किसी बात को लेकर युवक और परिचालक में हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद परिचालक ने युवक को खींच कर बस मेें बैठा लिया और चालक बस लेकर कोतवाली पहुंच गया। परिचालक ने हिरासत में लिए गए राबटर्सगंज निवासी युवक के खिलाफ लिखित कोई तहरीर नहीं दी है। बावजूद इसके युवक ने परिचालक से विवाद क्यों कर रहा था इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर हिरासत में लिए गए युवक का कहना है कि वह बस पर अपने एक परिचित को सलखन ले जाने के लिए बैठा रहा था। लेकिन परिचालक ने ले जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर परिचालक से सिर्फ नोकझोंक हुई थी।