फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का कोयला लदा ट्रक पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पसही खुर्द के समीप शुक्रवार रात पुलिस ने चोरी का कोयला लोड करते हुए एक ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस कर्मियों ने चालक को पकड़ लिया है, जबकि दो लोग फरार हो गए। कोयला लदे ट्रक को मंडी समिति परिसर में लाकर सीज कर दिया। पकड़े गए चालक और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक का चालान कर दिया।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे पसही खुर्द के समीप फोर्स के साथ सीओ अभिषेक सिंह ने कोयला लोड हो रहे ट्रक के पास रूके तो वहां मौजूद तीन व्यक्ति वाहन को छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रक का चालक है। ट्रक में चोरी का कोयला लोड किया जा रहा था। कोयले से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस मामले में संतोष समेत एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चालक ने बताया कि एक व्यक्ति ने कहा था कि चोरी का कोयला जौनपुर जिले के शाहगंज पहुंचाना है। ट्रक में चोरी का करीब 16660 किग्रा कोयला लोड था। उपनिरीक्षक मनीष द्विवेदी की तहरीर पर पकड़े कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव निवासी राजेश के ख्रिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें