फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनलग में सर्पदंश से पांच साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। पलोग पंचायत के खनलग गांव में सांप के डसने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह के समय की है। इसके बाद बच्चे के परिजन उसे अर्की अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पलोग के गांव खनलग में सुबह के समय पांच वर्षीय नैतिक पुत्र धर्म सिंह को उसकी मां घर के बाहर टीन के शेड से बने बाथरूम में नहला रही थी। इस दौरान अचानक छत से एक सांप बाथरूम में आ गिरा। सांप ने नीचे गिरते ही बच्चे के सिर पर डंक मार दिया। सांप जहरीला होने की वजह से बच्चे की तबीयत खराब होना शुरू हो गई। इसे देखते हुए परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे के स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां सुनते ही बेसुध हो गई। परिजनों को विश्वास नहीं हुआ कि उनका लाल भगवान को प्यारा हो गया। वे उसे लेकर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर मातम का माहौल बना रहा। पुलिस थाना प्रभारी कर्म सिंह ने बताया कि सांप के काटने के बाद एक बच्चे को अस्पताल लाया गया था। उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शिमला ले गए हैं लेकिन बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें