सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के महम टोला में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता सरोज (22) का उसके कमरे में धरन से शव लटकता मिला। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पीएम कराया गया।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2016 में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चुलेहिया गांव निवासी रामपति यादव ने अपनी बेटी सरोज की शादी नेवारी के महमटोला गांव निवासी रामकरन के साथ किया था। इन दिनों रामकरन कमाने के लिए पुना गया हुआ है। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे सरोज भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गई। कुछ ही देर बार सरोज के चीखने की आवाज सुनाई दी। ससुर फतेलाल ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो विवाहित साड़ी के सहारे धरन से लटक रही थी। पुलिस ने बताया कि मृृतका के पिता ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि पूर्व में भी एक बार उसकी बेटी आत्महत्या करने का प्रयास की थी। शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।