फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों के बीच घूम रही हत्या की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबूसईदपुर गांव के पास हत्याकर आटोरिक्शा में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह मिली लाश की पहचान पुलिस आटोरिक्शा पर अंकित नंबर के जरिए करने के बाद हत्या की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक इस हत्या की कहानी अभी तक की जांच पड़ताल में युवक के घर वालों के आसपास ही घूम रही है। सच का पता लगाया जा रहा। मृत युवक अनिल पुत्र सूबेदार था। वह रानी की सराय थाना क्षेत्र के सईगड़ा गांव का निवासी था। मंगलवार की सुबह अनिल की लाश गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फरिहां- जित्तूगंज मुख्य मार्ग पर स्थित अबूसईदपुर गांव के पास खड़े आटोरिक्शा में पाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस का अनुमान है कि आरोपी अनिल की हत्या कहीं और करके उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए यहां लाकर फेंके हैं। जिस समय यह लोग आटोरिक्शा से लाश नीचे फेंकने की योजना बना रहे थे। ठीक ऐन वक्त पर किसी के आने की आहट मिलने पर आटोरिक्शा में लाश छोड़कर फरार हो गए। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि अनिल के मौत की कहानी उसके परिवार के आसपास घूम रही है। पुलिस घटना के खुलासे और कारण जानने के लिए पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही। जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें