फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ ने ईट-पत्थर से दंपती पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव में शनिवार को एक मनबढ़ व्यक्ति ने ईंट-पत्थर से हमला कर दंपती को घायल कर दिया। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गया। जिला अस्पताल में घायल दंपती का इलाज हुआ। पीड़िता रितू नेे आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ ने ईट-पत्थर से रितू (31) को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। रात में राबर्ट्सगंज से काम कर रितू का पति परमेश्वर घर गया तो उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए गए तो आरोपी ने पत्थर से उनके ऊपर भी हमला कर दिया, जिससे परमेश्वर (35) घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर रात में ही डॉयल 100 की पुलिस पहुंची। लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले आरोपी नंदू के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें