फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, एक युवक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। इससे बाइक सवार विनोद गौड़ (28) की मौत हो गई जबकि दूसरा सवार सोनू गौड़ (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। घायल सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केेवटा के बलुई गांव निवासी विनोद गौड़ पुत्र बेचन व सोनू गौड़ पुत्र गुलाब गौड़ बृहस्पतिवार की रात बाइक पर सवार होकर चोपन ब्लॉक के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वे जैसे ही वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित पटवध गांव के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित विद्युत खंभे से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी और फिर एंबुलेंस की सहायता से दोनों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। वहां डॉक्टर ने देखते ही विनोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू का प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलने पर चोपन थाना पुलिस सीएचसी पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें