डाला। चौकी क्षेत्र के बाड़ी के पास सोन नदी में हो रहे बालू खनन की शिकायत पर मंगलवार की देर रात पुलिस ने घेरेबंदी की। इस दौरान एक ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड मिला, जिसे चौकी लाकर सीज कर दिया गया। इससे अवैध खनन कर्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
पिछले कई दिनों से रात में बाड़ी में बालू के अवैध खनन और ट्रैक्टर से उसकी ढुलाई किए जाने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार की रात जैसे ही अवैध खनन की सूचना मिली, चौकी इंचार्ज की अगुवाई वाली पुलिस टीम खनन वाले रास्ते का घेराबंदी कर बालू लदे वाहनों का इंतजार करने लगी। पुलिस की मौजूदगी की सूचना पर कई चालक खाली ट्रैक्टर लेकर भाग खड़े रहे। अवैध खनन कर रहे लोग भी वहां से दूसरी तरफ भाग निकले। बालू लदा एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, जिसे पकड़ लिया गया। चालक से पूछताछ के बाद ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। लोगों को कहना था कि रात गहराते ही अवैध खनन-परिवहन शुरू हो जा रहा है लेकिन संबंधित महकमे के लोग चुप्पी साधे हुए हैं।