फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा ने नही दिया रुपए तो पोते ने फोड़ा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव में पोते ने अपने सगे दादा पर शटरिंग के पटरे से हमला कर बुरी तरह पिटाई की जिसमें वृद्ध दादा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आमडीह निवासी ज्वाला प्रसाद पांडे (70) वर्ष पूरे इंद्रमणि पांडे पिछले कुछ महीने से गांव में ही पक्के मकान का निर्माण करा रहे हैं। छत की ढलाई के बाद शटरिंग का पटरा घर में रखा हुआ था। मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे शटरिंग का पटरा वापस लेने के लिए एक ट्रैक्टर आया था। ट्रैक्टर चालक को शटरिंग के पटरे का भाड़ा व ढुलाई का भाड़ा देकर ज्वाला पांडे ट्रैक्टर ट्राली पर पटरा लदवा रहे थे। उसी दौरान उनका पोता राहुल पांडे पुत्र राकेश कुमार पांडे घर का ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा। उसने अपने दादा से रुपयों की डिमांड करते हुए कहा कि शटरिंग का पटरा वह पहुंचाएगा। दादा ने उसे रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर राहुल ने शटरिंग का पटरा उठाया और दादा के ऊपर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह दादा को बचाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। परिजनों ने घायल दादा को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में भर्ती दादा ने बताया कि उसका पोता राहुल नशेड़ी किस्म का है और प्राय: नशे के लिए रुपयों की मांग करता रहता है। ज्वाला प्रसाद पांडेय की तहरीर पर राहुल पांडे के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें