फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों के साथ दुकानदार ने होमगार्ड को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में मंगलवार को एक होमगार्ड दुकान पर शूज क्रय करने के लिए गया था। किसी बात को लेकर दुकानदार और होमगार्ड के बीच नोकझोंक हो गई। इससे खफा होकर साथियों के साथ दुकानदार ने लाठी-डंडे से होमगार्ड की पिटाई कर दी। दुकान से भागकर होमगार्ड ने अपनी जान बचाई। जिला अस्पताल में घायल होमगार्ड सीताराम (52) का उपचार कराया गया। पीड़ित ने दुकानदार समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बुड़हर गांव निवासी होमगार्ड सीताराम ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि वह मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक शूज की दुकान पर जूता क्रय करने के लिए गया था। अचानक दुकानदार अपने दो साथियों के साथ लाठी-डंडे से दुकान में ही उसको पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों की चंगुल से वह किसी तरह भागकर कोतवाली पहुंच कर अपनी जान बचाया। इसके बाद जिला अस्पताल में उपचार कराने के साथ ही चोटों का मेडिकल मुआयना कराया। बुधवार को कोतवाली में पीड़ित होमगार्ड न बताया कि पूर्व से दुकानदार उसे जानता है, फिर भी उसने उसके साथ मारपीट क्योंकि कुछ समझ में नहीं आ रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि होमगार्ड की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही जारी है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार को पकड़ने के लिए दुकान पर छापेमारी की गई, लेकिन वह मिला नहीं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हत्थे एक भी आरोपी नहीं चढ़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें