डाला। जिले में मादक पदार्थ के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को चोपन थाना क्षेत्र के डाला में घेराबंदी कर पुलिस ने एक महिला हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई तस्कर सुदेश्वरी देवी के कब्जे से सौ ग्राम हेरोइन मिली है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब दस लाख है।
बताते चले कि एसपी सलमान ताज पाटिले के निर्देशन में जिले में अवैध शराब व हेरोइन के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे डाला चढ़ाई के समीप डाला चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह ने एक महिला को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों ने पकड़ी गई डाला चढ़ाई निवासी सुदेश्वरी देवी पत्नी स्व रंजित यादव की तलाशी ली तो उसके पास से सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। काफी लंबे समय से आरोपी महिला चोरी छिपे हेरोइन बेच रही है।