फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती का अरहर की खेत मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करमा। थाना क्षेत्र के रमपथरा गांव में सोमवार को अरहर की खेत में अनीता (23) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार से युवती अपने घर से लापता थी। पुलिस को बिना सूचना दिए घरवाले शव का दाह संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन जानकारी होने पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात तिनगू चौहान की बेटी अनीता अपने घर से लापता हो गई थी। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब पांच बजे तिनगू के घर से कुछ दूरी पर अरहर के खेत में अनीता का शव मिला। घरवाले खेत में से शव को ले जाकर अपने घर में रख कर अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। दोपहर करीब एक बजे किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर राकेश राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि देखने से मृतका के शरीर में कुछ जगहों पर जख्म के निशान है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। मृतका बीए की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें