फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में मंगलवार की रात एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता पाया गया। घटना को संदिग्ध मानते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जयसिंहपुर गांव निवासी केशव यादव मुंबई में रहते हैं। उनकी पुत्री संध्या (16) अपनी मां गीता देवी और छोटे भाई संदीप के साथ गांव में रहती थी। संध्या ने मंगलवार रात को खाना खाने के बाद अपने पिता से देर तक फोन पर बात की और अपने कमरे में सोने चली गई। वह अक्सर रात को पिता से बात करती थी। संध्या की मां गीता घर के बाहर और छोटा भाई दूसरे कमरे में सो रहा था। बुधवार को सुबह जब गीता बेटी के कमरे में पहुंची तो अंदर का नजारा देख कर चीख पड़ी। संध्या छत के चुल्ले के सहारे नायलॉन की रस्सी के फंदे पर वह झूल रही थी। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना स्थल को देखने से किसी के भी गले नहीं उतर रहा था कि उसने फांसी लगाई होगी। मृत किशोरी के परिजनों की माने तो फांसी में उपयोग की गई रस्सी उनके घर की नही है। रस्सी घर कैसे और कहा से आई परिजनों को पता नहीं।पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष वंशबहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें