फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। जंगल में गाय चराने गई किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने विजय चेरो और किशन चेरो के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी मंगलवार की सुबह घर से पश्चिम स्थित चुनहवा जंगल में गाय चराने गई थी। पिता के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे रामपुर बरकोनिया थाना के पन्हारी टोला के युवक विजय चेरो और किशन चेरो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंची लड़की ने मामले की जानकारी परिवार वालों को दी। पिता ने बुुधवार को कोन थाने में पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पिता के अनुसार कुछ दिन पूर्व गांव में वन विभाग से कराए जा रहे पौधरोपण में दोनों युवकों ने लड़की के साथ पौधे लगाए थे। लड़की को जानते पहचानते भी थे। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें