रेणुकूट। पुलिस चौकी क्षेत्र के हिंडालको कॉलोनी में अराजक तत्वों ने सोमवार की अलसुबह एक बाइक में आग लगा दी। इससे हड़कंप मच गया। पहुंची पुलिस ने वस्तुस्थिति का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
देवरिया जनपद निवासी संतोष कुमार गौर आईडीबीआई बैंक में कर्मचारी है। चार माह पूर्व उसका स्थानीय शाखा में स्थानांतरण हुआ था। वह हिंडालको कॉलोनी के जूनियर 248 में रहता है। प्रतिदिन की भांति वह रविवार की रात भी अपने कमरे के बाहर बाइक खड़ी करके सोने चला गया। सोमवार की भोर में किसी ने उसमें आग लगा दी। सुरक्षा गार्डों ने बाइक जलने की सूचना पुलिस और बाइक स्वामी को दी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।