फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने देशा की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दी : केंद्रीय गृहमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने से देश की अर्थव्यवस्था को एक नई ताकत मिली है। आज पूरी दुनिया मान रही है कि सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत टॉप टेन की सूची में जहां नौवें स्थान पर था और आज छठे स्थान पर है। 2030 में भारत टॉप थ्री में होगा।
विज्ञापन

यहां एसएसबी के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थित पर कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की ताकत का मूल्यांकन इससे नहीं किया जा सकता है। क्योंकि क्रूड ऑयल की घटती-बढ़ती कीमतों से ऐसा होता है। सैनिकों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी इस पर वक्तव्य नहीं दिया। इस प्रकरण में जो भी होगा उसकी जानकारी दी जाएगी।
इससे पहले गृहमंत्री बीएसएफ के हेलीकाप्टर से एसएसबी सेक्टर मुख्यालय मैदान पर उतरे। उन्हें जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसएसबी के डीजी कुमार राजेश चंद्रा, सांसद अजय मिश्र टेनी और रेखा वर्मा व विधायकों ने गृहमंत्री का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में सैनिक एवं अफसरों को राष्ट्रीय स्वाभिमान की याद दिलाते हुए गृहमंत्री ने कहा कि आजादी के आंदोलन में जब 16, 17 साल के युवा फांसी का फंदा चूम रहे थे तो उनके अंदर सिर्फ राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना थी। यह भावना दुनिया की हर भावना से ऊपर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें