सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के खुटहड़वा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे खेत में मवेशी जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए प्रथम पक्ष के राजू यादव, मुन्ना यादव और दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र यादव व सुरेंद्र यादव का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
बीजपुर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने जमीन विवाद में हुई मारपीट तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जरहां निवासी रामेश्वर, पुनर्वास बस्ती निवासी सोनू गांधी जमीन को लेकर मारपीट कर रह थे। सिरसोती में जमीन को लेकर हुई हत्या के बाद स्थानीय पुलिस जमीनी मामले को लेकर तत्काल कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत पुलिस ने रामेश्वर व सोनू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।