फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयमुक्त वातावरण में अपना कारोबार करें व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। थाना परिसर में बुधवार को पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें व्यापारियों ने सुरक्षा, अतिक्रमण, प्रदूषण और तेज गति से वाहन चलाने का मुद्दा उठाया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह भयमुक्त वातावरण में अपना कारोबार करें। अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गोयल, जिला उपाध्यक्ष आलोक भाटिया ने सुभाष तिराहे व मेन बाजार से अतिक्रमण हटाने, सुभाष तिराहे पर ऑटो कम संख्या में खड़ा करने व अन्य व्यापारियों की समस्याओं को अवगत करा तत्काल निस्तारण की मांग किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मेन बाजार मे अतिक्रमण के कारण आम आदमी पैदल भी नहीं निकल सकता है। दुकानदार अपने सामने किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाएं। व्यापारियों की सुरक्षा-व्यवस्था मुहैया करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। व्यापारी बेखौफ होकर अपना व्यापार करें। प्रभारी निरीक्षक को यहां सर्व सम्मति से ओबरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का मुख्य संरक्षक बनाया गया। इस दौरान सुशील कुशवाहा, संतोष राय, विनय सिंह पटेल, गोविंद अग्रवाल, बॉबी गर्ग, राजेश जिंदल, जगमंदर अग्रवाल, वीरेंद्र मित्तल, किशोरी लाल बंसल, श्याम सुंदर यादव, नौसाद अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें