मौके पर मौजूद लोग व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महज एक साल पहले प्रेम विवाह रचाने वाले दंपती ने रविवार की रात घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पहले पति ने फंदा लगाया और फिर बदहवास पत्नी ने जान दे दी। दंपती के इस कदम से लोग स्तब्ध हैं। घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव की है। पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
यह है पूरा मामला
कुंडाडीह गांव के चंद्रभान नगर टोला निवासी भोला (22) गांव की ही पूनम (20) से प्रेम करता था। दोनों ने एक साल पहले विवाह रचाया था। बताते हैं कि रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। विवाद इस कदर बढ़ा कि पूनम ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला लिया। मौके पर पहुंची पीआरवी ने रात में दोनों को समझाकर लौट गई।