फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का मिला कंकाल: एक साल से था लापता, गमछे और लोवर से हुई शिनाख्त; घरवालों ने बताई ये बात

Sun, 30 Jun 2024 01:13 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में एक साल से लापता युवक का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। घरवालों ने गमछे और लोवर से उसकी शिनाख्त करते हुए हत्या की आशंका जताई। 
विज्ञापन
रामप्रकाश की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के परसाटोला गांव में बांध के किनारे एक साल से गायब रामप्रकाश (35) की खोपड़ी व पैर का कंकाल मिला। पास में गमछे और लोवर से परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


यह है मामला
पोखरा के परसाटोला गांव के लोग शनिवार सुबह बाध की ओर गए थे। वहां गर्मी के कारण पानी कम होने पर किनारे कुछ संदिग्ध वस्तु दिखी। पास पहुंच कर देखा तो मानव शरीर की खोपड़ी और उससे थोड़ी दूर पर पैर का अवशेष पड़ा था। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। खोपड़ी के पास पड़े गमछे और पैर के पास लोवर के आधार पर कंकाल की शिनाख्त गांव के ही रामप्रकाश (35) पुत्र रामकिशुन के रूप में परिजनों ने की।

रामप्रकाश पिछले साल जुलाई में लापता हुआ था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब घर से 500 मीटर दूर बंधे के किनारे कंकाल मिलने से लोग हतप्रभ हैं। मां अंजोरिया देवी ने कंकाल बेटे का होने का शक जताते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं चाचा गजानंद व भाई रामकेवल ने बताया कि रामप्रकाश पिछले वर्ष चैनपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। जब घरवालों ने संबंधित युवक से पूछा तो उसने परसाटोला तिराहे पर उसे छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मिले कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। डीएनए जांच भी कराई जाएगी। इसके बाद ही पहचान स्पष्ट होगी। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी को पत्र देकर जताई थी हत्या की आशंका

रामप्रकाश की मां अंजोरिया देवी ने पुत्र की तलाश के लिए बभनी पुलिस, तहसील दिवस सहित एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर गुहार लगाई थी। पड़ोस के गांव निवासी युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया था। मां की शिकायत पर बभनी पुलिस ने 22 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद मां ने एसपी को दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें