फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन पीएसी की मौजूदगी में हुई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के हंगामे को देखते हुए स्थानीय पीजी कालेज में शुक्रवार को पीएसी की मौजूदगी में काउंसिलिंग हुई। बृहस्पतिवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुए हंगामे के दौरान एक गुट ने कालेज में चल रही काउंसिलिंग रोकवा दी थी। इसके बाद कालेज प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा था। इसलिए शांति व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए फोर्स तैनात कर रखी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीते 21, 22 और 23 को हुई काउंसिलिंग में छूट गए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। शुक्रवार को भी तमाम छात्रनेता अंदर जाने का प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें मुख्य परिसर में जाने से रोक दिया गया। कालेज में फोर्स की तैनाती को लेकर भी छात्र नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की। छात्रों ने प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर पीएसी तैनाती पर नाराजगी व्यक्त की। उधर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी बृहस्पतिवार को गेट बंद कर काउंसिलिंग रोकवाने वाले छात्रों के गुट पर कार्रवाई की मांग की। बता दें कि बृहस्पतिवार को एबीवीपी के हेल्प डेस्क कार्यक्रम को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच तनाव पैदा हो गया था। कार्यक्रम का विरोध कर रहे छात्रों ने ही मुख्य चैनल गेट को बंद कर काउंसिलिंग रोकवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें