सोनभद्र। जिले में गर्मी में पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने जिला स्तर पर सीडीओ डॉ.अमित पाल शर्मा के पर्यवेक्षण में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। विकास भवन के ओडीएफ वार रूम में एवं सभी ब्लॉकों में पेयजल कंट्रोल रूम बना है। डीएम ने निर्देश दिया है कि पेयजल कंट्रोल रूम के नंबर को सार्वजनिक किया जाए ताकि ग्रामीणों को पेयजल के संबंध में, हैंडपंप मरम्मत, रिबोर इत्यादि के संबंध में किसी भी समस्या को लेकर कोई परेशानी न हो। वह सीधे कंट्रोल रूम को फोन कर अपनी समस्या नोट कराएंगे।
24 घंटे के अंदर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। किसी भी गांव में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी विकास खंडों में एडीओ पंचायतों को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला स्तर पर डीपीआरओ विशाल सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अति संवेदनशील क्षेत्रों के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम फणींद्र राय को नोडल बनाया गया है। जिला परियोजना समन्वयक अनिल केसरी को जिला कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का नंबर नंबर 05444-224144, 9044610098, 9454040073, 7007033731, नोडल अधिकारी पेयजल विशाल सिंह डीपीआरओ 8299357756, नोडल अधिकारी अति संवेदनशील क्षेत्र फणींद्र राय अधिशासी अभियंता निर्माण खंड जल निगम 9415039965, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी अनिल केसरी डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन के नंबर 9454040073 पर फोन कर समस्या नोट कराई जा सकती है।
ब्लॉक स्तर के नोडल अफसरों का नंबर जारी
सोनभद्र। प्रशासन ने पेयजल समस्या को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर नोडल अफसरों का नंबर भी जारी किया है। इसमें राबर्ट्सगंज ब्लॉक के लिए 9935943148, 9956706594, 6306405613, 9452842870 कंट्रोल रूम का नंबर है। घोरावल में 7054981265, 6392328044, 9695425451, 6392174267, चतरा में 7376558831, 9451328491, 8382958533, 7080731340, नगवां 9198115460, 8009796300, 9919322196, 6393170767, चोपन 9451594091, 9260926462, 9450316850, 6392042288, दुद्धी 9936918186, 9919056462, 8318451797, 9450795746, म्योरपुर 8052904655, 9140582297, 7054049745, 8887767745, बभनी 9129863120, 6394189800, 9695418151, 6393344038, कोन 8004555277, 7985906116, 6386676514, 9198993895,8009603687 और करमा का कंट्रोल रूम का नंबर 7379556852, 9450606671
9532050936, 9793593565, 7054281402 जारी किया गया है।