अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते संविदाकार।
- फोटो : SONBHADRA
निविदाओं के सम्मिलन के विरोध में अनपरा थर्मल कांट्रैक्टर एसोसिएशन का आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अपनी मांग को लेकर बांहों पर काली पट्टी बांधकर संविदाकारों ने परियोजना के मुख्य द्वार के समक्ष जमकर नारेबाजी की।
विरोध सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ पटेल व सचिव राजाजी पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार वे पूर्व में परियोजना की सेवा कर रहे थे, आगे भी जारी करेंगे लेकिन रोजी रोटी पर संकट आने पर चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटी निविदाओं को जोड़कर प्रबंधन संविदाकारों को एक झटके से बाहर का रास्ता दिखाने की साजिश रच रहा है। ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा। वक्ताओं ने संविदाकारों को एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। राजेश कुमार, त्रिभुवन सिंह, सुभाष चौहान, चंद्रशेखर यादव, मुन्ना अग्रवाल, सलीम खान, रमेश राय, शहजाद अख्तर आदि मौजूद रहे।