फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता पर हुई प्रतियोगिताएं, अव्वल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता पर जनपदीय कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध, चार्ट, पोस्टर, स्लोगन व रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि मतदान करना हमारा सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है। रंगोली प्रतियोगिता में कुसुम सिंह पटेल व संजीव शाह की टीम प्रथम स्थान पर रही। चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी गर्ग व कुमकुम कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। निबंध में कुमारी आशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्लोगन प्रतियोगिता में गरिमा सिंह व शिवानी सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार सैनी, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. नीरज सिंह व कुमारी वैशाली शुक्ला रहीं। प्रमोद केसरी, विकास कुमार मौर्य धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय, कुंदन, राधेश्याम, सरफुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें