जिले के परिषदीय स्कूलों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह दो अक्तूबर गांधी जयंती तक चलेगा। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 2061 विद्यालय संचालित हैं। सभी विद्यालयों, छात्रावासों में शिक्षकों की मदद से कचरा हटाने के लिए अभियान चलेगा।
एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधरोपण होंगे। कचरा मुक्त भारत, स्वच्छता ही सेवा और परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा का होगा आयोजन। कूड़ा प्रबंधन आदि पर निबंध, स्लोगन, कविता लेखन, पेंटिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी, मॉडल निर्माण से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
इसी के साथ सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कूड़े आदि की सफाई होगी। अधिक आवागमन वाले स्थानों पर सफाई भी होगी। बच्चों व समुदाय को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जायेगा। वहीं दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में एक जन आंदोलन की तरह मनाने की तैयारी है।