फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर नागरिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
परासी विश्राम नगर में सडक की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नागरिक। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर परासी विश्राम नगर के नागरिकों ने मंगलवार प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। नागरिकों ने आरोप लगाया कि बस्ती में सड़क न होने से उन्हें आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल श्रीकृष्ण चौधरी, आरबी शर्मा, अमन वर्मा, राजकुमार, दीपक वर्मा, रोशन कुमार, बासमती देवी, केडी शर्मा, पकौड़ी लाल आदि ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर नगर पंचायत सहित डीएम, आयुक्त व मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा जा चुका है। नगर पंचायत कर्मी मौका मुआयना भी कर चुके हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण की दिशा में कोई पहल न किए जाने से समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। नागरिकों ने कहा कि सड़क न होने से बस्ती में दो पहिया वाहनों का प्रवेश भी मुश्किल हो गया है। नागरिकों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि समस्या का तत्काल निराकरण नहीं किया गया तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें