फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के आईजी ने एनटीपीसी रिहंद परियोजना की जांची सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएसएफ के पूर्वी खंड के महानिरीक्षक (आईजी) हेमराज गुप्ता ने एनटीपीसी रिहंद की सीआईएसएफ इकाई का निरीक्षण किया। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

महानिरीक्षक ने रिहंद परियोजना के अंदर भ्रमण कर प्रवेश व निकासी के सभी गेटों पर सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी, अस्थाई कर्मचारियों के पास, सिस्टम और प्लांट की बाउंड्री सहित सभी वाच टावरों की वर्तमान स्थिति को बारीकी से जांचा। रिहंद परियोजना के महाप्रबंधक देवब्रत पाल व अन्य महाप्रबंधकों के साथ बैठक कर और अधिक बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगवाने, वर्तमान पास सिस्टम को रिव्यू करवाने जैसे अन्य गुणात्मक परिवर्तन का सुझाव दिया। महानिरीक्षक ने जवानों को सख्त निर्देश दिए कि रिहंद परियोजना में पूरी तरह से अनुशासित एवं सचेत रहकर काम करें। रिहंद परियोजना देश की धरोहर हैं जिसके हम सभी रक्षक हैं। लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महानिरीक्षक ने जवानों को नियमित व्यायाम करने, योग-प्राणायाम से तनाव रहित जीवन जीने का गुर सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें