फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चमक-गरज सुनकर भाग रहा किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। थानाक्षेत्र के करइल गांव में बंधी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। बारिश के दौरान बिजली की चमक-गरज सुनकर भागते समय बंधी में डूब गया था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करइल गांव के टोला कुजलादह गांव निवासी बैजनाथ अगरिया का पुत्र पकेंद्र उर्फ कामेश्वर (14) शुक्रवार की शाम बकरी चराने कुछ साथियों के साथ खेत की ओर गया था। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली की चमक-गरज सुनकर वह घर की ओर भागने लगा। इस दौरान गांव के पास स्थित बंधी में पैर फिसलने से वह डूब गया। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शनिवार की सुबह उसका शव बंधी के पास बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डूबने से किशोर की मौत हुई है। बिजली की चमक-गरज की आवाज से वह डरकर भागते समय बंधी के पास नदी में डूब गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें