Sonbhadra News: बच्चे की मौत से हर कोई सदमे में है। परिवार को लेकर किसी को कोई भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं। बच्चा कब खेलते हुए बाहर निकल गया और बाउली में डूब गया, पता ही नहीं चला। करीब ढाई बजे जब परिवार के लोग बाहर निकले तो बच्चे को खोजने लगे। कुछ देर बाद लोगों की नजर बाउली में गई तो राहुल का शव दिखा।
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के चौना ग्राम पंचायत के बहेराडोल गांव में बुधवार को बाउली में डूबने से मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
बहेराडोल गांव के रहने वाले रामशरन का चार वर्षीय पुत्र राहुल बुधवार को दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। घर के बगल में ही एक बाउली भी है। राहुल खेलते-खेलते बाउली में गिर गया और पानी में डूब गया। मृतक के पिता रामशरन ने बताया कि रात में सभी लोग शादी में गए थे और लौटने के बाद दोपहर में सो रहे थे। बच्चा कब खेलते हुए बाहर निकल गया और बाउली में डूब गया, पता ही नहीं चला।
करीब ढाई बजे जब परिवार के लोग बाहर निकले तो बच्चे को खोजने लगे। कुछ देर बाद लोगों की नजर बाउली में गई तो राहुल का शव दिखा। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई सुनील कुमार पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।